सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police got the money lost in online fraud back

Lalitpur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी में गई धनराशि को पुलिस ने कराया वापस

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police got the money lost in online fraud back
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने ग्रामीण से की थी दो हजार रुपये की ठगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी में गए दो हजार रुपये को जाखलौन पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
थाना जाखलौन के ग्राम जीरोंन निवासी अजय के साथ कुछ दिन पूर्व साइबर अपराधियों ने दो हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। इसकी शिकायत अजय ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। यह शिकायत थाना जाखलौन पुलिस के समक्ष पहुंची तो उन्होंने पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक स्टेटमेंट, अन्य प्रपत्रों का तकनीकी विश्लेषण किया। विभिन्न वित्तीय एजेंसियों, बैंकों, वालेट से संपर्क करके पीड़ित का रुपया होल्ड करा दिया। रुपया वापस कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह, विनय कुमार शामिल रहे।


साइबर अपराध से सावधानी ही बचाव
बिना पहचान वाले व्यक्ति को बैंकिंग/वित्तीय संबंधी जानकारी साझा न करें।

- फ्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930/112 पर कॉल करें।
- एनसीसीआरपी पोर्टल या साइबर क्राइम की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed