{"_id":"6994b8bb75e3c89e150cfcc4","slug":"women-created-ruckus-in-the-collectorate-when-the-liquor-shop-was-not-closed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151792-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शराब की दुकान बंद न होने पर महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शराब की दुकान बंद न होने पर महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट की गैलरी में डीएम से मिलने के लिए बैठी रहीं, कलक्ट्रेट के बाहर भी किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जखौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतगता में देसी शराब की दुकान निरस्त करने की मांग को लेकर महिलाएं मंगलवार को फिर से कलक्ट्रेट पहुंच गईं। शराब की दुकान बंद करने के लिए खूब हंगामा किया। महिलाओं को आबकारी अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं जिलाधिकारी से मिलकर शराब की दुकान को निरस्त कराने की मांग पर अड़ी रहीं। दोपहर बाद महिलाओं ने कलक्ट्रेट के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया।
जखौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतगता की करीब 50 से अधिक महिलाएं मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने यहां हंगामा किया और आरोप लगाया कि गांव में लोग शराब पीकर महिलाओं को परेशान करते हैं। भद्दी गालियां देते हुए अभद्रता करते हैं। महिलाओं को मंदिर जाने में भी परेशानी होती है। छोटे बच्चे भी शराब के आदी होते जा रहे हैं। पुरुष वर्ग और युवा महिलाओं को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं।
कलारी के पास ही मंदिर है और दोनों ओर इंटर कॉलेज हैं। यहां छात्राओं व बच्चों को विद्यालय में आने-जाने में समस्याएं हो रही हैं। महिलाओं ने आठ दिन में दूसरी बार कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से शराब की दुकान निरस्त कर गांव से हटवाए जाने की मांग की है। बाद में अधिकारियों को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस पर रोशनी, ममता, अनीता, कृष्णा गुड्डी, अर्चना, भारती, राजकुमारी, रूपवती, विद्यादेवी, शारदा, राधा आदि के हस्ताक्षर हैं।
Trending Videos