{"_id":"6994b81708fe5def310d9b56","slug":"foot-overbridges-will-be-constructed-at-duriyaganj-and-kharagpur-stations-at-a-cost-of-rs-947-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151781-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुरियागंज व खरगापुर स्टेशन पर बनेंगे 9.47 करोड़ से फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुरियागंज व खरगापुर स्टेशन पर बनेंगे 9.47 करोड़ से फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू टाउन, बिरारी और उदयपुरा स्टेशन पर प्लेटफार्म बढ़ाने व एफओबी का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर-खजुराहो रेल लाइन पर स्थित स्टेशनों पर अब रेलवे तेजी से विकास कार्य करा रहा है। इन रेल लाइन पर स्थित दुरियागंज और खरगापुर रेलवे स्टेशन पर 9.47 करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। दुरियागंज स्टेशन पर रैंप सहित छह मीटर चौड़ा और खरगापुर स्टेशन पर तीन मीटर चौड़ा एफओबी बनाया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
ललितपुर-खजुराहो रेल रूट पर स्थित रेलवे स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है। न्यू ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जहां नए मालगोदाम का संचालन शुरू हो चुका है। वहीं, स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ाई जानी है। एफओबी भी प्रस्तावित है। बिरारी और उदयपुरा स्टेशनों पर भी कई फुट ओवरब्रिज और प्लेटफार्म के विस्तार के संबंध में विकास कार्य होना प्रस्तावित है। उदयपुरा स्टेशन पर कैंटीन भी जल्द खोली जानी है।
दुरियागंज रेलवे स्टेशन पर छह मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज रैंप सहित बनाया जाएगा, जबकि खरगापुर रेलवे स्टेशन पर भी रैंप के सहित तीन मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। रेलवे द्वारा इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दोनों स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज न होने से यात्रियों को रेल पटरियां पार करते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है।
वर्जन
ललितपुर-खजुराहो रेल रूट पर दुरियागंज और खरगापुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
Trending Videos