{"_id":"6a3063b6a76c290d460aeb5e","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-saree-noose-in-the-attic-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158030-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अटारी में म्यांरी से साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अटारी में म्यांरी से साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बम्हौरी सहना निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मन ने अटारी में साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक के चाचा हब्बू ने बताया कि रविवार को उसका भतीजा लक्ष्मन घर पर था और परिजन खेत पर गए थे। शाम को परिजन घर लौट कर आए तो देखा कि लक्ष्मन म्यांरी से साड़ी के फंदे से मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। चाचा हब्बू ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है।
थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।