{"_id":"6a3063ddf73df082cb0eec10","slug":"four-trucks-loaded-with-illegally-felled-timber-seized-forest-department-takes-action-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158071-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अवैध कटान की लकड़ी से लदे चार ट्रक पकड़े, वन विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अवैध कटान की लकड़ी से लदे चार ट्रक पकड़े, वन विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अवैध कटान की लकड़ी अन्य जिलों में ले जा रहे चार ट्रकों को वन विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। विभाग ने ट्रकों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
वन रेंज महरौनी की टीम ने सूचना पर ग्राम मिर्चवारा के पास एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में अवैध रूप से काटी गई देशी बबूल, गुरार और अर्रा की लकड़ी लदी थी, जिसे सहारनपुर ले जाया जा रहा था। मौके से फर्रुखाबाद जिले के थाना मूसा खिरिया क्षेत्र के ग्राम नंगला निवासी प्रदीप कुमार को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।
इसी तरह महरौनी रोड पर ग्राम मसौराकलां के पास देशी बबूल और सेमल की लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। मौके से मुनीम उर्फ मासूम अली निवासी हरीकिशन नगर, सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
वहीं, वन रेंज जखौरा की टीम ने कस्बा बांसी के पास देशी बबूल की लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा। मौके से धौलपुर जिले के थाना समसपुर क्षेत्र के ग्राम खरारी निवासी जगन्नाथ सिंह को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा तेरई फाटक के पास जखौरा रोड पर देशी बबूल और गुरार की लकड़ी से लदे एक अन्य ट्रक को भी पकड़ लिया गया। वन विभाग ने सभी ट्रकों को जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि अवैध कटान की लकड़ी अन्य जिलों में ले जा रहे चार ट्रकों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।