{"_id":"5e4065858ebc3ee5bc0e31bc","slug":"caa-protest-condemm-by-bjp-leader-lalitpur-news-jhs1596578119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में विरोधी दल उगल रहे जहर:सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में विरोधी दल उगल रहे जहर:सुनील
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में पार्टी के मंत्री विधायक से चर्चा करते भारतीय जनता पार्टी के प्रान्तीय संगठन महाम?
- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि विरोधी दल और कुछ संगठन निरंतर नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जहर उगलकर लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। हकीकत यह है कि यह कानून नागरिकता देने का है, न कि लेने का। ललितपुर भ्रमण के दौरान उन्होंने पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी के आवास पर कही।
उन्होंने शहर में आकर विभिन्न बौद्धिक समाज के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के बाद सितंबर 1947 में महात्मा गांधी ने भी कहा था कि पाकिस्तान के जो अल्पसंख्यक हैं, उनका भारत में आने पर स्वागत है। इसी तरह नेहरू लियाकत समझौते में भी अल्पसंख्यक सुरक्षा की बात रखी गयी थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी वर्ष 2003 में हिंदू शरणार्थियों के भारत में आने पर सुरक्षा देने की बात कही थी और आज वही कांग्रेस इस एक्ट का जमकर विरोध कर रही है। उन्होंने समाज के बौद्धिक वर्ग से इस कानून के सम्बन्ध में लोगों के भ्रम दूर करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुताबिक वह पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, निखिल रामकुमार तिवारी, संजीव जैन सीए, हरीश सिंघई, वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र जैन, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सीएए के बारे में जो लोग भ्रम फैला रहे है, दरअसल वे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों का विरोध कर रहे हैं। कई जगह आंदोलन हो रहे हैं और देश विरोधी ताकतें इन विरोधियों को फंडिंग कर रहीं हैं।
जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने सभी का आभार व्यक्त कियरि। इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, जिला प्रवासी संजीव श्रृंगीऋषि, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सिंह, सुधीर सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह लोधी, प्रेमचंद्र पटेल, बब्बूराजा बुंदेला, पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, रमेश खटीक, अशोक रावत, अजय पटैरिया, भगवत दयाल सिन्धी, निखिल तिवारी, प्रांतीय परिषद के सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, मुन्ना लाल सैदपुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, रामेश्वर सड़ैया, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण सेन आदि उपस्थित रहे।
---
नहीं जुटा पाए भीड़
पार्टी नेताओं ने शहर के चुनिंदा व्यक्तियों के घर पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक कराने की रणनीति बनाई थी। इस दौरान जिनके यहां महामंत्री के रुकने का कार्यक्रम तय किया गया था, उनसे घर पर दो-तीन सौ लोगों की भीड़ जुटाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पांच में से दो-तीन ही इसमें खरे उतरे। बाकी के यहां अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी, साथ ही मुस्लिम वर्ग से जुड़े लोगों की कमी महसूस की गई। जो नेताओं में चर्चा का विषय बन गई।
Trending Videos