{"_id":"6a04ec2b5db28b68a2030c22","slug":"cbse-intermediate-anivart-and-siddhi-top-the-district-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156293-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीबीएसई इंटर में अनिवर्त और सिद्धि ने जिले में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीबीएसई इंटर में अनिवर्त और सिद्धि ने जिले में किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सीबीएसई का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। जिले में केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड के छात्र अनिवर्त रावत ने साइंस वर्ग में 97.6 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि इसी विद्यालय की छात्रा सिद्धि राय ने कॉमर्स वर्ग में 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा। विद्यालयों में मिठाई खिलाकर सफल विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं ने मोबाइल फोन और विद्यालय पहुंचकर अपना रिजल्ट देखा। अच्छे अंक आने पर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि अपेक्षा के अनुरूप अंक न मिलने पर कुछ छात्र मायूस भी नजर आए।
केंद्रीय विद्यालय में साइंस वर्ग में अनिवर्त रावत ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं महेंद्र सिंह ने 94 फीसदी, अनुष्का प्रजापति ने 93.4 फीसदी और गार्गी गुप्ता ने 92.8 फीसदी अंक हासिल किए। कॉमर्स वर्ग में सिद्धि राय सिरमाैर बनीं। वहीं नव्या गौतम ने 93.6 फीसदी और सक्षम जायसवाल ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।
एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल की अन्वेषा उपाध्याय ने साइंस वर्ग में 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। अभय सिंह ने 95 फीसदी और सलोनी कुशवाहा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए। मानविकी वर्ग में जान्हवी राठौर ने 92 फीसदी, वैदेही सिंह और नयार्थ जैन ने 90-90 फीसदी अंक प्राप्त किए।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्रा नामी जैन ने साइंस वर्ग में 95.2 फीसदी अंक हासिल किए। लक्ष्य अग्रवाल ने 92.4 फीसदी और उदित पाराशर ने 84.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के अमजद खान ने 92.40 फीसदी, अमित और राजा सोहन ने 90.60-90.60 फीसदी तथा अलफिसान खान ने 90.40 फीसदी अंक हासिल किए। मानविकी वर्ग में साक्षी ने 93.40 फीसदी, रंजना पाल ने 90.40 फीसदी और अमित व सौरभ ने 89.6-89.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।
संस्कार वैली स्कूल की आस्था खैरा ने 93.2 फीसदी, लब्धि जैन ने 91.8 फीसदी और शिवांश गुप्ता ने 89.6 फीसदी अंक हासिल किए। डॉन बॉस्को एकेडमी के विश्वेष मिश्रा ने 88.20 फीसदी, अगम जैन ने 87.40 फीसदी और अलीजा खान ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं रॉयल एकेडमी के ध्रुव साहू ने 92.4 फीसदी, रुद्र भारद्वाज ने 90.2 फीसदी और रुद्र प्रताप ने 88.9 फीसदी अंक हासिल किए।
साइंस वर्ग के जिले के टॉप-10 छात्र
क्रम
छात्र का नाम
प्रतिशत
विद्यालय
1 अनिवर्त रावत 97.6% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
2 अन्वेषा उपाध्याय 95.6% एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
3
नामी जैन 95.2% सेंट्रल पब्लिक स्कूल
4
अभय सिंह 95% एसडीपीएस इंटरनेशनल School
5
महेंद्र सिंह 94% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
6
अनुष्का प्रजापति 93.4% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
7
आस्था खैरा 93.2% संस्कार वैली स्कूल
8
सलोनी कुशवाहा 93% एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
9
गार्गी गुप्ता 92.8% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
10 अमजद खान 92.40% जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा
10
ध्रुव साहू 92.40% रॉयल एकेडमी
कॉमर्स वर्ग के टॉप छात्र
क्रम
छात्र का नाम
प्रतिशत
विद्यालय
1
सिद्धि राय 97.2% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
2 नव्या गौतम 93.6% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
3
सक्षम जायसवाल 90.4% केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड
मानविकी वर्ग के टॉप छात्र
क्रम
छात्र का नाम
प्रतिशत
विद्यालय
1
साक्षी 93.40% जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा
2
जान्हवी राठौर 92% एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
3
रंजना पाल 90.40% जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा
4
वैदेही सिंह 90% एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
5 नयार्थ जैन 90% एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल
टॉपर्स बोले
अनिवर्त रावत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि टाइम टेबल बनाकर नियमित पढ़ाई की और आगे उच्च शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे।
अन्वेषा उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और कठिन विषयों में मदद मिलने से उन्हें अच्छे अंक हासिल करने में सफलता मिली। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाना है।
सिद्धि राय ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई की। अच्छे अंक आने से वह बेहद खुश हैं और आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं।
Trending Videos