फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Communicable disease control campaign fails due to waterlogging

Lalitpur News: जलभराव के कारण संचारी रोग अभियान फेल

Mon, 26 Oct 2026 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign fails due to waterlogging
करीमनगर में नहर रोड पर सड़क किनारे  व नाले में पड़ा कचरा। संवाद
ललितपुर। शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद, मोहल्ला आजादपुरा सहित कई इलाकों में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। यह स्थित तब है जबकि जनपद में आठ डेंगू मरीजों में चार मरीज शहर क्षेत्र के निकले,इसके बाद भी विभागीय अफसर चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीमें डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे रोगों की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही हैं। लेकिन शहर के कई क्षेत्रों और खाली पड़े निजी प्लॉटों में जलभराव और गंदगी अभियान की सफलता पर सवाल उठा रही है। शहर के मध्य से निकली गोविंद सागर बांध की नहर की सफाई नहीं हुई है। इस कारण नहर में कचरा जमा हो रहा है। यह स्थिति संक्रामक बीमारियों के फैलने का एक बड़ा कारण बन रही है। गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर जनित रोगों का जोखिम बढ़ गया है।
विज्ञापन

-------
दृश्य-1
फोटो-04
आजादपुरा से निकली नहर सफाई के अभाव में गंदगी से बजबजा रही है। नहर में कचरा डालने के साथ ही प्लास्टिक कचरा भी फेंका जा रहा है। सड़े-गले खाद्य पदार्थ फेंके जा रहे हैं। कहीं-कहीं तो अधिक कचरा डाले जाने की वजह से नहर पूरी तरह से चोक हो गई है, जिससे इसका गंदा पानी तक नहीं निकल पा रहा है। लेकिन, संबंधित विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दृश्य-2
फोटो-05
मोहल्ला करीमनगर के पास आजादपुरा की ओर नहर के दूसरी ओर नाले में और सड़क किनारे प्लास्टिक कचरा जमा हो गया है। यहां नियमित सफाई भी नहीं हो रही है। नाले में कचरा जमा होने से गंदा पानी भी नहीं निकल पा रहा है। इससे यहां नाले में व आसपास मच्छर पनप रहे हैं और यहां आसपास के संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
---------
दृश्य-3
फोटो-06
मोहल्ला आजादपुरा में डैम रोड पर खाली पड़े प्लाट में गंदा पानी जमा होने के साथ ही कचरा भी फेंका जा रहा है। यहीं पशुओं का गोबर भी जमा हो रहा है, जो कई दिनों तक नहीं उठाए जाने से यहां बदबू भी आने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। इससे यहां संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।

-------
दृश्य-4
फोटो-07
मोहल्ला गांधीनगर में सरस्वती शिशु मंदिर के पास खाली प्लाट व गलियों में सफाई नहीं होने से यहां कीचड़ और नालियाें का पानी जमा हो रहा है। जबकि यहां गलियों में कई परिवार भी रहते हैं। गंदगी फैलने की वजह से यहां भी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे विभाग द्वारा चलाए जा रहे संक्रामक बीमारियों के बचाव के अभियान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
----------
नहर में पड़ी गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना है। नहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग और नगरपालिका से पत्राचार कर सफाई कराई जाएगी।
-डॉ.वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed