फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Initiation Day: An Occasion for Spiritual Inspiration Sagar

Lalitpur News: आध्यात्मिक प्रेरणा का अवसर दीक्षा दिवस- सागर

Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Initiation Day: An Occasion for Spiritual Inspiration Sagar
सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में प्रवचन करते मुनि विशदसागर महाराज। स्त्रोत- आयोजक - फोटो : katra news
ललितपुर। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस रविवार को डोंडाघाट स्थित सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में मनाया गया। यह आयोजन जैन समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
विज्ञापन

मुनि विशद सागर महाराज ने इसे त्याग, तपस्या और संयम के आदर्शों को आत्मसात करने का दिन बताया। दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में मुनि विशदसागर महाराज और मुनि शिवसागर महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के चित्र का पूजन कर अर्घ समर्पित किए गए। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन सहित कई श्रेष्ठिजन उपस्थित रहे। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ.अक्षय जैन टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन,संजीव जैन, शील चंद्र जैन,अनिल जैन अंचल, सुरेश चंद्र बढेरा, राजकुमार कैप्टन,अक्षय अलया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल कुमार जैन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना जैन ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed