{"_id":"69af168f19c5b37ad5020307","slug":"daughters-of-the-district-shine-in-lucknow-district-team-honoured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152806-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लखनऊ में जिले की बेटियों ने बिखेरी चमक, जिला टीम को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लखनऊ में जिले की बेटियों ने बिखेरी चमक, जिला टीम को सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम प्रगति-2026 में शामिल हुई थीं दो छात्राएं और सुगमकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम प्रगति-2026 आत्मसम्मान से समानता तक में जिले की बेटियाें ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दोनों बालिकाओं और जिले की टीम को सम्मानित किया गया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संजय तिवारी ने बताया कि लखनऊ में दयाल गेटवे में राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम प्रगति-2026 आयोजित किया गया। इसमें जनपद से उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकरी की छात्रा सुबीना प्रजापति और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कल्याणपुरा में अध्ययनरत प्रिंसी रजक ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मीना मंच के जरिये जागरुकता वाले नवाचारों को बेहतर तरीके से बताया गया। इससे कार्यक्रम में आए अतिथि प्रभावित हुए। इसके बाद दोनों छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच पर बुलाकर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ छात्राओं के साथ गई सुगमकर्ता स्वाति जैन व रचना रिछारिया को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, मास्टर ट्रेनर अमित श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जनपद से राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए दल ने यहां अपनी प्रभावी छाप छोड़ी है। मिशन शक्ति के उद्देश्यों को समर्पित इस कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित होने से जिले का गौरव बढ़ा है।
Trending Videos