सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Young man commits suicide by consuming poison

Lalitpur: विषाक्त का सेवन कर युवक ने दी जान, पत्नी ने कहा- जमीनी विवाद के चलते दबंगों से परेशान होकर उठाया कदम

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 10 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते हैं। वह लोग पति को लगातार धमका रहे थे इस वजह परेशान होकर पति ने विषाक्त का सेवन किया है।

Lalitpur: Young man commits suicide by consuming poison
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विषाक्त के सेवन करने से कस्बा मड़ावरा के साबिर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय गोविंद रैकवार उर्फ मन्नू की मौत हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते थे और धमकी दिलवाते थे। सोमवार की शाम को विपक्षियों ने उसके पति को रास्ते मे रोककर धमकाया था। इससे परेशान होकर पति ने विषाक्त का सेवन करके जान दे दी।  
Trending Videos



म्रतक की पत्नी ऊषा रैकवार ने बताया कि 9 फ़रवरी की शाम 7 बजे जब उसका पति गल्ला मंडी से मजदूरी क़ा काम करके घर लौट रहा था, तब रास्ते मे गांव चार लोगों ने उसके पति को रोककर धमकाया था। विपक्षी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। ऊषा ने यह भी बताया कि उक्त लोगों की जमीन उसकी जमीन से पीछे है और यह लोग आगे वाली उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते है। इसके लिए यह लोग उसके पति को धमकाते और प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते उसके पति ने विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। ऊषा ने यह भी बताया कि उसके पति गोविंद रायकवार उर्फ मन्नू कहना था कि अगर उसे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार यही सब लोग होंगे। मृतक की पत्नि ने थाना मड़ावरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपों को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed