सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM takes Mandi Secretary to task over irregularities in Galla Mandi

Lalitpur News: गल्ला मंडी में अव्यवस्थाओं पर डीएम ने मंडी सचिव को लिया आड़े हाथ

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM takes Mandi Secretary to task over irregularities in Galla Mandi
विज्ञापन
मंडी में साफ-सफाई, पेयजल व छायादार स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित खबर का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। शिकायतों के बाद जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियों पर मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
गल्ला मंडी में किसानों के लिए बंद पड़े कृषक भवन, पेयजल संकट और बदहाल सफाई व्यवस्था संबंधी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव मंडी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, सभी प्याऊ चालू रखने और नलों से ठंडे पानी की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों के लिए पर्याप्त छायादार स्थान उपलब्ध कराने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नीलामी चबूतरों का जायजा लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि इनका उपयोग केवल कृषि उपज की नीलामी के लिए किया जाए, किसी भी व्यापारी द्वारा भंडारण न किया जाए। उन्होंने कृषक विश्राम गृह को प्रतिदिन खोलने और किसानों की उपज की नीलामी पारदर्शी तरीके से अधिकतम मूल्य पर कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने मौके पर किसानों से गेहूं के खरीद मूल्य की जानकारी ली और एफसीआई के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों की भीड़ और मौसम को देखते हुए एक अतिरिक्त कांटा लगाने के निर्देश दिए। अमरपुर मंडी में भी भीड़ को देखते हुए चार अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने के निर्देश दिए गए, जबकि विपणन शाखा और पीसीएफ केंद्रों पर भी एक-एक अतिरिक्त कांटा उपलब्ध कराने को कहा गया।

रास्ता बंद करने पर डीएम सख्त, खुलवाई रस्सी
मंडी में सड़क पर गेहूं के ढेर लगाए जाने के कारण एक ओर का रास्ता रस्सी बांधकर बंद कर दिया गया था। यातायात प्रभारी के प्रयास के बावजूद रास्ता नहीं खोला गया। इस पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव को फटकार लगाई और तत्काल रस्सी हटवाकर रास्ता खुलवाया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने मंडी के पिछले गेट को भी खुलवाया और निर्देश दिए कि इस गेट से केवल ट्रैक्टरों की निकासी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed