{"_id":"69d7ff85728517c03a0ca14c","slug":"bike-riders-brother-in-law-dies-in-collision-with-truck-brother-in-law-seriously-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154547-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी का निमंत्रण कार्ड देने ग्राम अनोरा जाते समय हाईवे-44 पर मसौरा बैरियर के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे-44 पर ग्राम मसौरा बैरियर के पास तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। जिससे जीजा की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी मथुरा प्रसाद सेन (36) बृहस्पतिवार को अपने पुत्र की 28 अप्रैल को होने वाली शादी के कार्ड बांटने के लिए ललितपुर आया था। साथ में बाइक पर उसके साथ उसका साला मनोज (22) निवासी ग्राम सलैया छतरपुर मध्य प्रदेश भी सवार था। ग्राम जामुनाधाना में अपनी बहन को कार्ड देने के बाद मथुरा प्रसाद ग्राम अनाैरा जा रहा था। अभी वह ग्राम मसौरा बैरियर के पास हाईवे-44 पर पहुंचा था। तभी सागर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मथुरा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया और कुछ दूरी तक घिसटता गया। गंभीर घायल मनोज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos