सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a teenage girl who had gone to collect Mahua was found hanging from a dupatta.

Lalitpur News: महुआ बीनने गई किशोरी का शव दुपट्टे के फंदे पर मिला लटका

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenage girl who had gone to collect Mahua was found hanging from a dupatta.
विज्ञापन
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर महुआ बीनने गई किशोरी कल्लो उर्फ केशर (15) का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने आत्महत्या की है।

मृतका के पिता सुरेश सहरिया के ने बताया कि बुधवार को उसकी खेत पर महुआ बीनने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आई। शाम को वह उसकी खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचा तो उसका शव जामुन के पेड़ पर दुपट्टे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ पाली अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed