{"_id":"6a4aa1f867deeaff2d04defc","slug":"drainage-facilities-could-not-be-provided-in-the-village-villagers-are-facing-difficulties-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-159143-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गांव में नहीं हो सकी जलनिकासी की सुविधा, ग्रामीण हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गांव में नहीं हो सकी जलनिकासी की सुविधा, ग्रामीण हैं परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। ब्लॉक बिरधा के ग्राम पंचायत पिपरिया जागीर के मजरा कनपुरा में जलनिकासी की सुविधा नहीं है। बारिश होने पर घरों में पानी भरने की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
गांव में अब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। हल्की बारिश में ही सड़क व गांव के रास्तों से लेकर घरों में पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। घरों में भी लोग नहीं रह पाते हैं। साथ ही सामग्री समेत राशन सामग्री तक सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं पानी के साथ ही गंदगी व कचरा भी घरों के आस-पास जमा हो जाता है। इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों की मांग की है कि बारिश से पहले जलभराव निकासी की व्यवस्था की जाए। इससे सुविधा से निवास कर सकें। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
-- -
लंबे समय से बनी समस्या
गांव में जल भराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में लोगाें को घरों में पानी भरने का भय बना रहता है। हद तो तब हो गई, अधिक समय से समस्या होने के बाद भी जिम्मेदार निस्तारण नहीं करा सके हैं। गांव निवासी राजेंद्र व इंद्रपाल सिंह का कहना है कि समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-- -
कनपुरा में जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए नाली का प्रस्ताव कार्य योजना में भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कराया जाएगा।
- सुंदरलाल, प्रधान, ग्राम पंचायत पिपरिया जागीर