पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young child drowns in water-filled pit; incident occurred while playing outside the house.

Lalitpur News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुई घटना

Mon, 06 Jul 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young child drowns in water-filled pit; incident occurred while playing outside the house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रनगांव (मड़ावरा)। घर के बाहर खेलते समय रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना थाना गिरार ग्राम धौरी सागर की है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना गिरारा ग्राम धौरी सागर निवासी श्रीराम यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी घर के पास सुबह 11 बजे खेल रही थी। खेलते समय दिव्यांशी घर के बाहर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। मासूम ने बचने की कोशिश की लेकिन किसी की नजर न पड़ने से पानी में डूब गई। काफी देर बाद परिजनों मासूम को खोजना शुरू किया तो वह गड्ढे में मिली। आनन-फानन में उसे बाहर निकाल कर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव और राजस्व लेखपाल राजकुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिपुरेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed