पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Major fraud on the IGRS portal; the complainant was from Tikri

Jhansi: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में बड़ी लापरवाही, खरगई की शिकायत पर जांच आख्या लगा दी जगदीश की

Sun, 05 Jul 2026 09:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Jul 2026 09:46 PM IST
सार

मऊरानीपुर तहसील में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण में लापरवाही सामने आई है। टिकरी के पीड़ित की शिकायत पर रजपुरा के जगदीश की आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Jhansi: Major fraud on the IGRS portal; the complainant was from Tikri
आईजीआरएस पोर्टल पर पीड़ित की शिकायत पर लगाई गई आख्या। - फोटो : स्वयं

विस्तार

मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पत्थरगड्डी उखाड़ने और जमीन पर कब्जा न लेने के संबंध में टिकरी के खरगई ने शिकायत की थी। इस मामले की जांच आख्या रजपुरा गांव के जगदीश चंद्र की शिकायत की लगा दी गई। इससे पीड़ित परेशान है।

विज्ञापन

 

ग्राम टिकरी निवासी खरगई ने बताया कि उसकी पैतृक कृषि भूमिधरी जमीन का वर्ष 2020 में बंटवारा हुआ था। 25 अप्रैल 2023 को प्रशासन ने पत्थरगड्डी भी करवाई थी। इस पर विपक्षियों ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिए। जमीन पर कब्जा न मिलने पर उसने आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। कहा कि राजस्व टीम जब भी पैमाइश करने के लिए जाती है तो विपक्षी पक्ष की महिलाएं हाथों में लाठी और धारदार हथियार लेकर खड़ी होती हैं। जान से मारने की धमकी दी जाती है। ऐसे में पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेजकर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बताया गया कि इस मामले में निस्तारण रिपोर्ट रजपुरा गांव के जगदीश चंद्र की लगा दी गई। आख्या में लिखा कि शिकायतकर्ता जगदीश चंद्र की शिकायत के संबंध में पूर्व में जांच की जा चुकी है और वह एसडीएम के न्यायालय में धारा 134 के तहत वाद दायर करें। खरगई का कहना है कि आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण में बड़ी लापरवाही की गई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है। उसने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, तहसीलदार ललित कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


फीडबैक लेने पर दर्ज कराया असंतोष
शासन स्तर से मामले में फीडबैक भी लिया गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने असंतोष जताते हुए शिकायत का निस्तारण न होने की बात कही। साथ ही दूसरे शिकायतकर्ता की निस्तारण आख्या लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed