{"_id":"6a4b54b12e8af6a2080cdbf8","slug":"jhansi-woman-swindled-out-of-12-lakh-by-a-man-posing-as-a-bida-official-and-a-lekhpal-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीडा का फर्जी अफसर एवं लेखपाल बनकर महिला से हड़पे 12 लाख, ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीडा का फर्जी अफसर एवं लेखपाल बनकर महिला से हड़पे 12 लाख, ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 06 Jul 2026 12:39 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:39 PM IST
सार
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर अपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीडा का फर्जी अधिकारी एवं लेखपाल के सहारे ठगी।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडा का फर्जी अधिकारी एवं लेखपाल के सहारे ग्राम प्रधान ने महिला से भूमि अधिग्रहण में मिले 12 लाख रुपये हड़प लिए। महिला की तहरीर पर रक्सा थाने में आरोपी बरुआपुरा के ग्राम प्रधान जगभान यादव समेत उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के करेरा गांव निवासी कलावती ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत के बाद बरुआपुरा गांव की 2 एकड़ जमीन उसके नाम आई थी। यह जमीन बीडा ने अधिग्रहित कर ली। बीडा से 27.81 लाख रुपये का मुआवजा मिला। मुआवजा मिलने पर उससे ग्राम प्रधान जगभान यादव ने संपर्क किया। पूरा पैसा जल्दी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए झांसी आने के लिए कहा। ग्राम प्रधान के बुलावे पर वह अपने देवर के साथ झांसी आई। इमलिया चौराहे पर ग्राम प्रधान जगभान यादव उससे मिला। उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि इनमें से एक बीडा का अधिकारी है जबकि दूसरा लेखपाल है। यह दोनों उसे जल्द पैसा दिला देंगे। उन दोनों ने उससे धोखे से चार चेक में हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद वह गांव लौट गई। कुछ दिनों पहले पता करने पर मालूम चला कि उसके खाते में सिर्फ 15 लाख बचे हैं। उसमें से 12 लाख रुपये निकाल लिए गए। पता करने पर मालूम चला कि उन चार चेक से खाते से 12 लाख रुपये निकाले गए। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर उसे धमकाने लगा।
सीओ सदर प्रिया सिंह का कहना है महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान जगभान समेत उसके साथी गयादीन यादव एवं हेमंत कुमार अहिरवार के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, कूटरचना, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।