{"_id":"6a4abd7dda61fe20120cd23d","slug":"ancestral-jewelry-worth-six-crore-rupees-went-missing-from-the-house-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-829474-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: घर से गायब हुए छह करोड़ के पुश्तैनी गहने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: घर से गायब हुए छह करोड़ के पुश्तैनी गहने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
Mon, 06 Jul 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:54 AM IST
सार
करोड़ों रुपये के गहने चोरी हो जाने की बात मालूम चलने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान चोरी के समय घर के कैमरे बंद मिले। इस वजह से पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
बक्से से गायब गहनों को दिखाता पीड़ित।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बबीना के बीएचईएल निवासी शशि गुप्ता ने घर से 357 तोला पुश्तैनी सोने के गहने चोरी हो जाने की शिकायत करते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। मौजूदा बाजार मूल्य के मुताबिक इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। करोड़ों रुपये के गहने चोरी हो जाने की बात मालूम चलने पर पुलिस अफसरों में भी खलबली मच गई। तुरंत उनके घर पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घर एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घर में जिस समय चोरी होने की बात कही जा रही है, उस समय कैमरे बंद मिले। इस वजह से पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। हालांकि, पुलिस मोहल्ले में लगे दूसरे कैमरे भी खंगाल रही है।
बबीना निवासी शशि गुप्ता का कारोबारी परिवार है। उनके पति गुठाई सेठ की मौत हो चुकी। संतान न होने की वजह से उन्होंने पुत्र गोद लिया हुआ है। उन्होंने तहरीर के जरिये बताया कि 22 जून को डबरा में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर में रखी लकड़ी की लॉकर वाली अलमारी और बक्से खोले। इस दौरान उनमें रखे सभी पुश्तैनी सोने के आभूषण गायब मिले। इनमें उनके गहने समेत बहू के भी जेवर रखे थे। इनमें दो जंजीर, गले का सेट, कंगन सेट, कड़े, चार चूड़ी, अंगूठी समेत ठोस सोने के बने आभूषण शामिल हैं। आभूषण गायब होने पर उन्होंने घर के दूसरे बक्सों में भी तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि आभूषण गायब होने की सूचना उन्होंने उसी दिन भेल पुलिस चौकी पर दी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। घर में ही खोजने की बात कहकर उनको टाल दिया। उसके बाद से वह लोग भटक रहे हैं। एसएसपी को शिकायती पत्र देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
वहीं, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह का कहना है कि छानबीन के दौरान उनके घर में आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता मिला। चोरी के समय का सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिला। प्रारंभिक पूछताछ में मालूम चला कि उस समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
भेल इलाके में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला
भेल इलाके में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने के दौरान पांचवीं चोरी सामने आई है। शनिवार को ही आरा मशीन के पास स्थित शिव कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को खंगाल डाला था। मकान मालिक बीके रतनम पत्नी के साथ बहरीन गए हैं, जबकि उनकी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए बाहर रह रही है। एक बेटा अमेरिका में रहता है। घर में किसी के न होने की बात मालूम चलने पर चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। अभी तक इस चोरी के बारे में भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं आया है।