पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Car rams into auto-rickshaw packed with passengers; 11 injured

Jhansi: कार ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, तीन छात्राओं सहित 11 घायल, अमरा गांव के पास हाईवे की घटना

Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि चालक ऑटो को सड़क किनारे खड़ी कर सवारी उतार रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से झांसी की तरफ जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Jhansi: Car rams into auto-rickshaw packed with passengers; 11 injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मोंठ क्षेत्र के अंतर्गत अमरा गांव के हाईवे बड़ी माता मंदिर के सामने एक कार ने आपे सवारी वाहन में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन स्कूली छात्राएं व आठ सवारी सहित ग्यारह लोग घायल हो गए हैं। सभी को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आपे सवारी वाहन में मोंठ से तीन स्कूली छात्राएं ओर सवारी बैठकर अमरा जा रही थी। बड़ी माता मंदिर के पास ऑटो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर सवारी उतार रहा था। इस दौरान कानपुर की ओर से झांसी जा रही एक कार ने आपे में टक्कर मार दी। जिसे अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही तहसील दिवस में मौजूद अपर जिला अधिकारी न्यायिक अरुण कुमार एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ आसमा वकार कोतवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों को हाल जाना। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed