{"_id":"6a4b4961d6165111f50041eb","slug":"jhansi-three-disputes-between-husbands-and-wives-were-resolved-during-family-counseling-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: परिवार परामर्श में निपटे पति-पत्नी के तीन विवाद, खुशी-खुशी थाने से ही लौटे अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: परिवार परामर्श में निपटे पति-पत्नी के तीन विवाद, खुशी-खुशी थाने से ही लौटे अपने घर
Mon, 06 Jul 2026 11:52 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:52 AM IST
सार
परिवार परामर्श केंद्र में पांच मामले आए। जिसमें से तीन मामलों में पति-पत्नी की सुलह कराई गई। इसके बाद पति-पत्नी थाने से खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना प्रेमनगर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। टीम प्रभारी नीलेश कुमारी, उपनिरीक्षक स्वाति शुक्ला समेत अन्य काउंसलरों की मौजूदगी में पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई।
इस दौरान पांच पारिवारिक विवाद सामने आए। पांचों मामलों में सभी पक्षों को बुलाया गया। उनको सुनने के बाद उनकी काउंसलिंग की गई। परामर्श के दौरान चंदा देवी, अर्चना पत्नी विशाल एवं कंचन परिहार पत्नी राहुल के बीच आपसी सुलह-समझौता हो जाने से उनका विवाद निपट गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी थाने से ही अपने घर को लौट गए। वहीं, दो मामलों में सहमति नहीं बनने से अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक सभी मामलों में फीडबैक के लिए अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।