पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Son-in-law staying at in-laws' home ahead of sister-in-law's wedding hangs himself

Lalitpur: साली की शादी से पहले ससुराल में रह रहे दामाद ने फंदे पर लटककर दी जान, ग्राम बम्हौरी खडैत की घटना

Sun, 05 Jul 2026 09:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Jul 2026 09:53 PM IST
सार

घर में शादी की तैयारियां और रस्में चल रही थी। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lalitpur: Son-in-law staying at in-laws' home ahead of sister-in-law's wedding hangs himself
सुसराल में दामाद ने दी जान।

विस्तार

थाना बार के ग्राम बम्हौरी खडैत अपनी ससुराल में चार साल से पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे 30 वर्षीय हरगोविंद सहरिया निविासी ग्राम गौना थाना नाराहट ने घर के अंदर म्यांरी से साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। 11 जुलाई को मृतक की साली की शादी है और घर में शादी की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


मृतक के ससुर मोती सहरिया ने बताया कि उसका दामाद हरगोविंद सहरिया करीब चार साल से अपनी पत्नी रेखा और पुत्र रवि, पुत्री विशाखा के साथ अपनी ससुराल ग्राम बम्हौरी खडैत रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को हरगोविंद ने कस्बा बार जाकर शराब का सेवन किया और शाम को नशे में घर लौटकर आया। यहां घर की महिलाएं बाहर बैठी थी, इस पर हरगोविंद घर के अंदर चला गया था। कुछ देर बाद जब बच्चे घर के अंदर गए तो यहां कमरे में म्यांरी से साड़ी के फंदे पर हरगोविंद लटकता देखा। बच्चों ने बाहर आकर महिलाओं को इसकी जानकारी दी। तब महिलाओं ने अन्य लोगों को इसके बारे में बताया तो सभी लोग अंदर पहुंचे और हरगोविंद को फंदे से नीचे उतारा। फंदे पर लटकने से हरगोविंद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के ससुर ने शराब के नशे में आत्महत्या करने की बात कही। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दामाद की मौत पर शादी वाले घर में छाया मातम
मृतक हरगोविंद के ससुर मोती ने बताया कि 11 जुलाई को उसकी छोटी पुत्री व हरगोविंद की साली शिवानी की शादी है। घर में शादी की तैयारियां और रस्में चल रही थी। वह स्वयं रविवार को रिश्तेदारी में निमंत्रण बांटने के लिए गया था। यहां उसके दामाद हरगोविंद ने शराब के नशे में आत्महत्या करने के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed