सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water crisis: Somewhere the pipeline is dry, somewhere the hand pump is faulty.

पेयजल संकट : कहीं सूखी पाइपलाइन, कहीं खराब हैंडपंप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: Somewhere the pipeline is dry, somewhere the hand pump is faulty.
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के दावों की खुली पोल, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण | किस्त-1
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में करोड़ों रुपये खर्च कर जनपद के 560 गांवों में पेयजल लाइन बिछाने और 525 गांवों तक पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। अधिकांश गांवों में नलों से पानी नहीं आ रहा। कहीं पाइपलाइन सूखी पड़ी है तो कहीं कनेक्शन ही नहीं हैं। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है।
ग्रामीण आज भी दूर-दराज स्थित हैंडपंपों और निजी बोरिंग से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई जगह लोग साइकिल और ट्रैक्टर से ड्रम भरकर पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। उनका कहना है कि अभी तो गर्मी शुरू हुई है, आगे हालात और खराब हो सकते हैं। पेश है महरौनी और मड़ावरा क्षेत्र की पहली रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
फोटो-44,45
15 हजार की आबादी पेयजल के लिए बेहाल
सौजना गांव में ठप पड़ी सप्लाई, हैंडपंप और बोरिंग बने सहारा
महरौनी तहसील के ग्राम सौजना में ‘हर घर जल’ योजना के तहत पाइपलाइन बिछने के बावजूद करीब 15 हजार की आबादी पानी के लिए जूझ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी शुरू होते ही पाइपलाइन से पानी आना बंद हो गया। ऐसे में उन्हें हैंडपंपों और निजी बोरिंग से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के कर्मचारी बिजली न होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचते हैं, जबकि पानी की टंकी के पास जनरेटर भी उपलब्ध है, जिसका उपयोग नहीं किया जाता। जमरार बांध से जुड़े 32 गांवों में पानी सप्लाई का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में सप्लाई ठप है। सुबह से ही लोग बर्तन लेकर हैंडपंपों पर कतार में लग जाते हैं। संवाद

क्या बोले ग्रामीण
फोटो-46
पानी की सप्लाई के संबंध में जब विभागीय कर्मियों से जानकारी करना चाही तो बिजली सप्लाई न मिलने की बात कहकर टरका देते हैं। पाइप लाइन से पानी न मिलने से गांव की 15 हजार की आबादी परेशान है।
-अजय वीर विक्रम,पूर्व प्रधान सौजना
--------------------
फोटो-47

किसानों के सामने पानी की बड़ी समस्या है वह सुबह दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी भरे और दिन में खेत पर काम करे, अधिकारियों को गांव में पाइप लाइन से पानी की व्यवस्था सुधरवानी चाहिए।
-चिंखे कुमार,किसान सौजना
----------------------
फोटो --53
आधे से ज्यादा गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी
लीकेज और खराब व्यवस्था से दो हफ्तों से ठप सप्लाई
मड़ावरा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पाइपलाइन बिछने के बावजूद पानी नहीं पहुंच रहा। कहीं थोड़ी देर सप्लाई होती है, तो कहीं बिल्कुल नहीं। हैंडपंपों का जलस्तर भी गिरने लगा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्राम गंगचारी और श्यामपुरा में पाइपलाइन से पानी न मिलने के कारण पहले हैंडपंप सहारा थे, लेकिन अब उनमें भी पानी आना बंद हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, हंसरा टंकी से नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन जगह-जगह लीकेज और गंदगी के कारण पाइप चोक हो गए हैं। करीब दो सप्ताह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। संवाद
-----------------------
क्या बोले ग्रामीण
फोटो-55



दो हफ्ते से अधिक समय से आधे से ज्यादा गांव में पानी नहीं आ रहा है जिस कारण गांव से बाहर लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है पाइपलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों से शिकायत करने पर वह सप्लाई बंद करने की धमकी दे रहे हैं।
राजकुमार ,ग्रामीण

00000000000000000000

फोटो-56
लोगों को गांव के बाहर दूर स्थित हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन को पेयजल समस्या का स्थाई समाधान कराना चाहिए।
-रोहित सिंह
-----------------
------------------------
अधिकारियों का दावा
-पेयजल सप्लाई बाधित होने की जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर जल्द समाधान कराया जाएगा।
अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता (जल निगम ग्रामीण)
--------------------------
2829 हैंडपंपों में 88 की मरम्मत का दावा
मड़ावरा ब्लॉक में कुल 2829 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें कई खराब पड़े हैं। खंड विकास अधिकारी रमेश यादव के अनुसार, 88 खराब हैंडपंपों की मरम्मत करा दी गई है और अन्य की शिकायत मिलने पर उन्हें भी ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed