{"_id":"69b5bdcea57a7554a907f194","slug":"elderly-man-dies-in-train-grp-trying-to-identify-him-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153084-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रेन में वृद्ध की मौत, जीआरपी शिनाख्त के प्रयास में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रेन में वृद्ध की मौत, जीआरपी शिनाख्त के प्रयास में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। जीआरपी मृतक की पहचान करने में जुट गई है।
शनिवार को गाड़ी संख्या 14116 डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 की सीट नंबर 74 पर करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध मृतावस्था में मिला। ट्रेन यात्रियों ने इसकी जानकारी ललितपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन से वृद्ध के शव को नीचे उतारा। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos