सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Explanation sought from three employees for poor progress in NRLM

Lalitpur News: एनआरएलएम में प्रगति खराब होने पर तीन कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three employees for poor progress in NRLM
विज्ञापन
- सीडीओ ने कार्यप्रणाली में सुधार न लाने पर कार्रवाई की दी चेतावनी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शासन ने 15.62 करोड़ रुपये की धनराशि जिले में भेजी थी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक 8 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए हैं। इससे सीएम डैश बोर्ड पर प्रगति खराब हुई, इसके लिए एनआरएलएम में तैनात डीएमएम विद्यासागर, निधि शुक्ला व लेखाकार रीतेश यादव का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही प्रगति सही न होने पर उनकी सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने समीक्षा बैठक करते हुए प्रत्येक मदवार शासन से प्राप्त धनराशि व व्यय की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि करीब चार करोड़ की धनराशि शासन से कृषि क्षेत्र के लिए भेजी गई है। लेकिन इस धनराशि को किस प्रकार व्यय करना है, इसके लिए गाइडलाइन नहीं भेजी गई है। जब उन्होंने अन्य जनपद में इस धनराशि के उपयोग की जानकारी ली तो पता चला वह पूर्व में ही शासन को यह धनराशि वापस भेज चुके हैं, लेकिन जिलास्तर पर ऐसा नहीं किया गया। इसके साथ ही बीसी सखी मानदेय व अन्य धनराशि जो अतरिक्त आ गई थी। इस धनराशि को शासन को वापस भेजना था, जो नहीं भेजी गई, जिससे जिले की प्रगति खराब हो रही है। बताते चलें कि एनआरएम में आए बजट का अभी कुल 48.17 ही खर्च किया था। 8.62 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने के लिए शेष थी। इसमें पांच करोड़ की धनराशि शासन को वापस भेजी जानी है। साथ ही जो बाकी धनराशि है, उसे मुख्य विकास अधिकारी ने 48 घंटों में पत्रावली तैयार कर इस धनराशि को व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी जारी की। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम रमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed