सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Home guard dies due to snake bite

Lalitpur News: सांप के डसने से होमगार्ड की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies due to snake bite
विज्ञापन
ललितपुर। खेत में गेहूं की फसल काटते समय थाना जखौरा के ग्राम बांसी निवासी होमगार्ड प्रकाश कुशवाहा (50) को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के पुत्र रामबाबू ने बताया कि उसके पिता प्रकाश कुशवाहा होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की शाम करीब 5 बजे वह अपनी ड्यूटी से घर लौटे और शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए पहुंचे। यहां उनके परिजन पहले से ही काम कर रहे थे। रामबाबू ने बताया कि फसल कटाई के दौरान सांप ने उसके पिता प्रकाश के हाथ में डस लिया था, इसकी सूचना उसके पिता ने उसे फोन करके दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और आनन-फानन 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई, चार बहनों में सबसे छोटा था और उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed