सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sadar MLA met the Chief Minister and raised development issues.

Lalitpur News: सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उठाए विकास के मुद्दे

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA met the Chief Minister and raised development issues.
विज्ञापन
- सेतु एवं सड़क निर्माण के दिए प्रस्ताव, सीएम ने दिया जल्द मंजूरी का आश्वासन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। सदर रामरतन कुशवाहा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंटकर जनहित में विकास से जुड़े मुद्दो पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने जनहित से संबंधित तीन प्रमुख निर्माण कार्यों की स्वीकृति का आग्रह किया।
विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से आवागमन की समस्याओं से जूझ रही है और कई महत्वपूर्ण मार्ग एवं पुल जर्जर अवस्था में होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बांसी–बार मार्ग पर शहजाद नदी के ऊपर स्थित जर्जर पुल के स्थान पर नए दीर्घ सेतु का निर्माण की मांग उठाई है। पुराना पनारी मार्ग पर पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास स्थित ब्रिटिशकालीन दीर्घ सेतु का पुनर्निर्माण यह सेतु पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। साथ ही सीरोनजी–मनगुवा–राखपंचमपुर मार्ग को महर्रा नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण/सुदृढ़ीकरण की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed