{"_id":"6a0dce25d0a30823b8018c5d","slug":"lalitpur-an-outsourcing-worker-working-at-a-medical-college-committed-suicide-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मी ने फंदे पर लटककर दी जान, पिता का शव देख पांच साल का बेटा हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मी ने फंदे पर लटककर दी जान, पिता का शव देख पांच साल का बेटा हुआ बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 20 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पिता का शव फंदे पर लटका देखने से उसका पांच साल का पुत्र सदमें में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। करीब दो घंटे बाद वह मेडिकल कॉलेज में इलाज चलने के बाद होश में आया।
बार्ड बाॅय ने फांसी लगाकर दी अपनी जान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउट सोर्सिंगकर्मी 26 वर्षीय छक्कीलाल निवासी ग्राम बमराना थाना नाराहट का शव बुधवार की सुबह शहर के मोहल्ला रावतयाना कैलगुवा रोड़ के पास किराए के कमरे में लटकता हुआ मिला। पिता का शव फंदे पर लटका देखने से उसका पांच साल का पुत्र सदमें में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। करीब दो घंटे बाद वह मेडिकल कॉलेज में इलाज चलने के बाद होश में आया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
करीब छह साल से कर रहा था बार्ड बाॅय का काम
मृतक के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि उसका भाई छक्की लाल करीब 6-7 साल से मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के तहत बार्ड बॉय का काम कर रहा था। वह शहर के मोहल्ला रावतयाना कैलगुवा रोड़ के पास किराए के कमरे में पत्नी आरती व पांच साल के पुत्र संजू के साथ रहता था। आरती कैलगुवा रोड़ पर स्थित एंब्रोसिया कॉलोनी में घरेलू कामकाज करती थी। बुधवार की सुबह दोनों पति-पत्नी उठे और खाना खाया। आरती अपने काम पर चली गई थी। जबकि छक्की लाल व उसका पुत्र संजू घर पर थे। इसी बीच छक्की के पड़ोस में रहने वाला हजारी सब्जी लेने के लिए आया। यहां उसने जैसे ही कमरे के दरवाजे खोले तो अंदर रोशनदान से रस्सी के फंदे पर छक्की लाल मृतावस्था में लटक रहा था। हजारी ने इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों के साथ साथ पास में किराए के कमरे में रह रहे छक्की लाल के साले मोहन व उसके पुत्र लाली को दी। जानकारी होने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और छक्की लाल के परिजनों के साथ साथ पुलिस को सूचना दी।
करीब दो घंटे बाद बेटे को आया होश
इस बीच छक्की लाल का पांच साल का पुत्र संजू भी आ गया और उसने पिता को फंदे पर लटका देखा तो वह सदमें आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन संजू को लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां करीब दो घंटे इलाज चलने के बाद होश में आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos