{"_id":"6a49ef8b8f66bb2af104b313","slug":"lalitpur-bloody-clash-between-two-groups-due-to-enmity-ten-injured-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: रंजिशन दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दस घायल, नाजुक हाल में तीन को मेडिकल कॉलेज किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: रंजिशन दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दस घायल, नाजुक हाल में तीन को मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Sun, 05 Jul 2026 11:20 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:20 AM IST
सार
थाना गिरार के ग्राम रमगढ़ा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मड़ावरा। पंचायती चुनाव को लेकर थाना गिरार के ग्राम रमगढ़ा में शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दो महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचे संजय पुत्र झब्बा अहिरवार ने आरोप लगाया कि पिछले पंचायत चुनाव में उनके परिवार से ग्राम प्रधान चुना गया था। इसी को लेकर विपक्षी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। शनिवार को दोपहर जब वह अपने पुत्र को खाना देने जा रहा था। सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर माता-पिता और अन्य परिजन पहुंच गए। परिजनों को देख हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे झब्बा पुत्र कन्हैया अहिरवार, दयाराम पुत्र झब्बा, संजय पुत्र झब्बा, पीड़ारवारी पत्नी झब्बा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अन्य परिजन भी चोटिल हो गए। सीएचसी पर सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ारवारी, दयाराम व संजय की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के घायलों में गजा पुत्र लल्लवा अहिरवार, गुलाब बाई पत्नी अच्छे लाल, अच्छे लाल पुत्र लल्लवा, अरविंद पुत्र अच्छे लाल, कैलाश पुत्र लल्लवा को गिरार पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल अच्छेलाल ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा था तभी सामने से मोटर साइकिल से आ रहे संजय ने उसके पैर में टक्कर मार दी। जिसका उलाहना देने पर संजय द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बीचबचाव को आए तो परिजनों से भी मारपीट की।
योजना में गोलमाल में रोजगार सेवक अच्छे लाल हो चुका है बर्खास्त
संजय का आरोप है कि अच्छे लाल गांव में रोजगार सेवक रह चुका है। जिसके द्वारा विकास योजनाओं में घालमेल करने पर उसे बर्खास्त कर जेल भेजा गया था। इस दौरान ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में संजय द्वारा सहयोग किया जाता रहा। जिसके चलते भी अच्छे लाल और उसके परिजन उससे रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन
इनका यह है कहना
चुनावी रंजिश में दो पक्षों खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलाें का चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। त्रिपुरेश पांडेय, प्रभारी थानाध्यक्ष