{"_id":"6a6ebb43f64503efbc03a9ed","slug":"lalitpur-car-s-fuel-tank-capacity-is-45-liters-yet-48-65-liters-of-petrol-were-filled-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: कार की टंकी 45 लीटर की और भर दिया 48.65 लीटर पेट्रोल, शिकायत के बाद प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: कार की टंकी 45 लीटर की और भर दिया 48.65 लीटर पेट्रोल, शिकायत के बाद प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा
Sun, 02 Aug 2026 09:06 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:06 AM IST
सार
घटतौली की शिकायत पर मौके पर पहुंची जिला पूर्ति विभाग और बांट-माप विभाग टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत, सांकेतिक फोटो।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार की पेट्रोल टंकी में निर्धारित क्षमता से अधिक लीटर पेट्रोल भरकर बिल थमा देने की शिकायत झांसी में तैनात एक दरोगा ने थाना नाराहट पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र जारी किया।
झांसी में कार्यरत उपनिरीक्षक मोहित राणा एक केस के संबंध में अपनी कार से जनपद आए थे। अभी वह थाना नाराहट क्षेत्र में थे कि वह हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सेल्समैन से टंकी को फुल करने के लिए कह दिया। कुछ देर बाद सेल्समैन ने बताया कि उसने 48.65 लीटर पेट्रोल टंकी में डाल दिया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि कार की टंकी कुल 45 लीटर की है और उसमें पहले से भी पेट्रोल था। तब उक्त टंकी में 48.65 लीटर पेट्रोल कहां से भर गया। पेट्रोल पंप पर घटतौली होने की आशंका पर उन्होंने थाना नाराहट पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना नाराहट में तैनात उपनिरीक्षक दीपक डांगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपनिरीक्षक की शिकायत सुनी और इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग और बांट-माप विभाग ने जांच शुरू कर दी है।