{"_id":"6a338f46099993376002a3e0","slug":"lalitpur-cm-yogi-may-visit-lalitpur-on-the-20th-administration-on-alert-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: सीएम योगी 20 को आ सकते हैं ललितपुर, प्रशासन अलर्ट, तुवन मैदान में हो सकती है जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: सीएम योगी 20 को आ सकते हैं ललितपुर, प्रशासन अलर्ट, तुवन मैदान में हो सकती है जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी वजह से उनके एक दिन पूर्व ललितपुर आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
योगी आदित्यनाथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जून को जनपद आगमन की संभावनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। वहीं देर शाम संभावित सभास्थल तुवन मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के दौरे का कोई अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।
जनपद में सैदपुर स्थित बल्क ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि हवाई अड्डा समेत कई विकास परियोजनाओं का अब तक शिलान्यास नहीं हो सका है। वहीं मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने के बावजूद उसका औपचारिक लोकार्पण नहीं हुआ है। परिवहन निगम का नया डिपो भी करीब एक वर्ष से उद्घाटन की प्रतीक्षा में है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी वजह से उनके एक दिन पूर्व ललितपुर आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की पूर्ण और अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद डीएम सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, एसडीएम मनीष कुमार तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तुवन मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैदान में चल रही प्रदर्शनी के आयोजकों को रात तक स्थल खाली करने के निर्देश दिए।
तुवन मैदान से हो सकते हैं लोकार्पण और शिलान्यास
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। जनसभा के लिए तुवन मैदान को प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री यहीं से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुवन मंदिर कॉरिडोर की घोषणा होने की भी संभावना है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, पनारी में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुल निर्माण, पूराकला में इंटर कॉलेज, जखौरा-तालबेहट मार्ग के उन्नयन तथा गोविंद सागर से राजघाट तक लिंक नहर निर्माण की मांग रखी जाएगी।
आज साफ होगी स्थिति
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी तक कोई अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। शासन स्तर से कार्यक्रम मिलने के बाद ही अंतिम रूप से व्यवस्थाएं तय की जाएंगी। बृहस्पतिवार तक स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।