{"_id":"6a32d1cd712758eb900f849e","slug":"lalitpur-villagers-staged-a-blockade-to-protest-against-the-installation-of-a-railing-on-the-highway-divider-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हाईवे के डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हाईवे के डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार
डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्राम रोड़ा निवासी ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हाईवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए डिवाइडर पर लगाई जा रही रेलिंग के विरोध में ग्राम रोड़ा निवासी ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
जनपद में हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व कटों और आबादी के क्षेत्रों में रेलिंग (सुरक्षा जाली) लगाई जा रही है। इससे लोग या जानवर व दो पहिया वाहन डिवाइडर से सीधे दूसरे रोड पर न आ सकें। इससे हाईवे पर जा रहे वाहन सुरक्षित सफर कर सकेंगे। साथ ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। शहर के समीप ग्राम रोड़ा में हाईवे के डिवाइडर के बीच रेलिंग लगाई जा रही थी। रेलिंग लगने से लोग सीधे एक हाईवे दूसरे में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। निर्धारित कट से ही सड़क को पार कर सकेंगे। बुधवार को दोपहर में रेलिंग के विरोध में ग्राम रोड़ा की लगभग आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं व पुरुष हाईवे पर आ गए और रेलिंग लगाने का विरोध करते हुए जाम लगा दिया।
कार्यदायी संस्था ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी नहीं माने। जाम की सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दी। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लगभग दो किलोमीटर तक दोनों ओर जाम लगने से वाहन सवार व चालक परेशान हो गए। गर्मी में पसीना से तर हो गए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली पुलिस समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। अधिक समझाकर जाम को खुलवाया। लगभग आधा घंटे के बाद जाम खुला। वाहनों की कतार में 20 मिनट का समय लग गया। जानकारी के अनुसार डिवाइडर पर 30 फिट तक जाली को छोड़े जाने का अश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यह बोले ग्रामीण
हाईवे पर रेलिंग लगने से अपने खेतों पर जाना मुश्किल हो जाएगा,निकासी के लिए जगह छोड़ी जाए। - भरतलाल
अभी सीधे निकासी कर लेते हैं। अधिक दूरी पर जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रास्ता दिया जाए। - नीलेश
हाईवे पर ग्रामीणों के प्रदर्शन का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन