सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP news Please get me married Sir young man pleads with official at public hearing

UP: 'शादी करा दीजिए साहब', युवक की गुहार सुनकर अधिकारी भी चौंके; हरीसिंह बोला- अब तो गांव वालों ने भी छोड़ी आस

अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 18 Jun 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

साहब मेरी शादी करा दीजिए। ललितपुर में जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने यह गुहार लगाई तो अधिकारी भी चौंक गए। युवक ने कहा कि गांव वालों ने भी आस छोड़ दी है। अब प्रशासन ही मदद कराए।

UP news Please get me married Sir young man pleads with official at public hearing
पीड़ित युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ललितपुर में जिलाधिकारी की जनसुनवाई में बुधवार को एक अनोखा मामला सामने आया। थाना बानपुर क्षेत्र के एक युवक ने जिलाधिकारी से शादी के लिए लड़की और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंप दिया। युवक की मांग सुनकर कुछ देर के लिए अधिकारी भी हैरान रह गए।


थाना बानपुर के ग्राम म्यांव निवासी युवक हरीसिंह जनसुनवाई में पहुंचा और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को प्रार्थना पत्र देकर शादी कराने में मदद की मांग की। युवक ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि अनाथ आश्रमों में विवाह योग्य युवतियां रहती हैं। ऐसे में उसे विवाह के लिए उपयुक्त लड़की उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह खेती-किसानी करता है और उसके पास करीब सात एकड़ कृषि भूमि है। उसका विवाह पहले हो चुका है, लेकिन संतान नहीं होने के कारण पत्नी मायके में रहने लगी है। उसका कहना है कि वह दूसरी शादी करना चाहता है, जिससे दोनों अलग-अलग जीवन व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन

 

'कई वर्षों से विवाह के लिए प्रयास कर रहा हूं'
हरीसिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से विवाह के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। गांव के लोगों से भी मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। इसी कारण वह अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचा है।

युवक ने दूसरी मांग के रूप में जान-माल की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी कराने का अनुरोध भी किया। इस पर जिलाधिकारी ने उसे नियमानुसार प्रक्रिया की जानकारी देने और मामले को देखने का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed