सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against those who blocked the road with a body; 25 accused, including six named individuals.

Lalitpur News: शव रखकर जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट, छह नामजद समेत 25 अज्ञात आरोपी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those who blocked the road with a body; 25 accused, including six named individuals.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कार की टक्कर से फेरीवाले की मौत के बाद कस्बा पाली में शव रखकर प्रदर्शन और जाम लगाने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है।
कस्बा पाली के मोहल्ला कुरयाना निवासी 30 वर्षीय बृजेश 14 जून की रात फेरी लगाकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कस्बा पाली के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन 15 जून की सुबह परिजन शव लेकर कस्बा पाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया था, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के पिता भइयालाल की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक हेमंत पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं अब पुलिस ने मुख्य बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन और यातायात बाधित करने के मामले में मगन अहिरवार, रामपाल अहिरवार, आकाश अहिरवार, राजेंद्र भारती, अभिषेक और शंकर विश्वकर्मा सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सीओ पाली अजय कुमार ने बताया कि धरना-प्रदर्शन कर जाम लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed