{"_id":"69be4b7584a6be256508655c","slug":"lalitpur-electricity-supply-to-the-market-was-cut-due-to-a-debt-of-15-lakh-rupees-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: 15 लाख की बकायेदारी पर कटी मंडी की बिजली, व्यापारियों में आक्रोश, बोले- पूरा रुपया लेकर नहीं किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: 15 लाख की बकायेदारी पर कटी मंडी की बिजली, व्यापारियों में आक्रोश, बोले- पूरा रुपया लेकर नहीं किया जमा
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग का पूरा रुपया मंडी में जमा कर दिया है लेकिन मंडी प्रशासन ने यह रुपया बिजली विभाग में जमा नहीं किया।
बकायेदारी पर कटी गल्ला मंडी की बिजली।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गल्ला मंडी में बिजली बिल का पंद्रह लाख रुपये की बकायेदारी चल रही है, जबकि व्यापारियों ने बकाए के रुपये मंडी में जमा कर दिए थे, लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा मंडी की विद्युत बकायेदारी का रुपया बिजली विभाग में जमा नहीं किया, जिसके चलते बिजली विभाग ने शुक्रवार की दोपहर में एक बिजली काट दी गई।
दोपहर से शाम तक बिजली नहीं आई, तो देर शाम को गला व्यापारियों ने मंडी समिति पर पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि जब उन्होंने बिजली विभाग का रुपया मंडी में जमा कर दिया है तो मंडी प्रशासन ने यह रुपया बिजली विभाग में जमा क्यों नहीं किया। गल्ला मंडी में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं हुई है। इससे व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है।
Trending Videos