Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
In Lalitpur's Jakhlon, angry traders closed their shops and sat on strike after a colleague was beaten up. They agreed on the assurance of CO Sadar.
{"_id":"69c2b123c94690109204b9be","slug":"video-in-lalitpurs-jakhlon-angry-traders-closed-their-shops-and-sat-on-strike-after-a-colleague-was-beaten-up-they-agreed-on-the-assurance-of-co-sadar-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर के जाखलौन में साथी की पिटाई से आक्रोशित व्यापारी दुकानें बंद कर धरने पर बैठे, सीओ सदर के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर के जाखलौन में साथी की पिटाई से आक्रोशित व्यापारी दुकानें बंद कर धरने पर बैठे, सीओ सदर के आश्वासन पर माने
कस्बा जाखलौन के व्यापारी को सोमवार की रात घर के बाहर बुलाकर एकराय होकर पीटे जाने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए और प्रतिष्ठानों को खोला। कस्बा जाखलौन निवासी रिषभ ने बताया कि 23 मार्च की रात वह अपने घर पर था। तभी उसे फोन लगाकर घर के बाहर बुलाया गया। यहां सोहिल खान ने अपने दोस्तों शेरू अहिरवार, युवराज तिवारी, अरुण रजक, अनुराग, अभिषेक रजक व पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गालियां दीं। मना किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी और घर में घुस कर तोड़फोड़ भी की।
वे लोग अपने साथ अवैध असलहा लिए हुए थे और लूटपाट के उद्देश्य से आए थे। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
व्यापारी के साथ हुई पिटाई को लेकर कस्बा के व्यापारियों में रोष फैल गया था। मंगलवार की सुबह उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और प्रदर्शन करते हुए हरदौल चबूतरा पर जुट गए। व्यापारियों के प्रदर्शन करने और प्रतिष्ठान बंद होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे। इस बीच सूचना पर सीओ सदर सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया और प्रतिष्ठान खोल दिए। मामले के आरोपी अनुराग, अरुण रजक, युवराज, शेरू उर्फ नितिन, सोहिल पठान निवासी कस्बा जाखलौन को मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।