सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One nomination each for the post of President, Vice President, Treasurer and two nominations for the post of Secretary

Lalitpur News: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पर एक-एक, सचिव पद पर दो नामांकन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
One nomination each for the post of President, Vice President, Treasurer and two nominations for the post of Secretary
विज्ञापन
महरौनी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। इसके तहत सचिव पद पर एक, उपाध्यक्ष पर तीन और अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन किया गया है।
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत नामांकन क्रय करने और जमा करने प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 25 मार्च तक चलेगी। दो दिनों में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता शालिगराम व्यास, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अकबर खां, श्याम बिहारी तिवारी, सीताराम झा ने नामांकन किया है। इनमें अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सीताराम झा ने नामांकन किया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता दृगपाल सिंह भदौरिया, शिवलाल अहिरवार, महिपाल सिंह, इंद्रभान सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे और इनमें से उपाध्यक्ष पद के लिए अभी तक महिपाल सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सचिव/मंत्री पद के लिए अजय पांडेय और प्रह्लाद सिंह सिसौदिया ने नामांकन पत्र खरीद और इस पद पर दोनों आवेदकों ने नामांकन जमा कर दिए हैं। बुधवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन है। इससे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, मंत्री पदों समेत अन्य पदों पर नामांकन होने की आज भी उम्मीद है। अब 27 व 28 मार्च को दोपहर दो से चार बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति लिए जाने के साथ ही नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 30 मार्च से एक अप्रैल तक सुबह 11 से दोपहर बाद चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय रहेगा। जबकि छह अप्रैल को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed