सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Chief constable dismissed from police department

Lalitpur: मुख्य आरक्षी पुलिस विभाग से हुआ बर्खास्त, महिला पुलिस कर्मी को नंबर बदलकर बार-बार करता था फोन

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 24 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव को जांच में दोषी पाए जाने के बाद मंगलवार को यूपी पुलिस सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।

Lalitpur: Chief constable dismissed from police department
मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव बर्खास्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात जितेंद्र यादव को विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि जितेंद्र महिला पुलिस कर्मी को बार-बार फोन कर परेशान करता था। यही नहीं आरक्षा पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं।
Trending Videos


अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि उक्त मुख्य आरक्षी के द्वारा महिला पुलिस कर्मी को बार-बार मोबाइल नंबर बदलकर फोन कर मानसिक उत्पीड़न कर प्रताणित करता था। निपटा देने के धमकी देता था। अनर्गल अफवाह फैलाकर विभाग की धवि धूमिल करने के साथ पुलिसकर्मियों से अवकाश पत्रावली के निस्तारण में अवैध धन की मांग करता था। भ्रष्टाचार में संलिप्त होने जैसे गम्भीर आरोप मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव पर लगे थे। इसकी जांच झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई थी। जांच में दोषी करार दिए जाने के बाद विभाग से बर्खास्त करने की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद मंगलवार को मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव जोकि पुलिस लाइन में तैनात था को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से पदच्युत (डिसमिस) कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed