{"_id":"6abf4c9cdb95e5a66808b83b","slug":"lalitpur-female-student-killed-brother-injured-in-collision-between-two-motorcycles-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्रा की मौत, भाई घायल, ललितपुर-महरौनी मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्रा की मौत, भाई घायल, ललितपुर-महरौनी मार्ग पर हुआ हादसा
Fri, 02 Oct 2026 11:48 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:48 AM IST
सार
दाेनों भाई-बहन बाइक से महरौनी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में छात्रा की मौत।
विस्तार
दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम खिरिया उबारी निवासी 19 वर्षीय छात्रा दीपिका की मौत हो गई और भाई विष्णु घायल हो गया। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार दीपिका बृहस्पतिवार की रात को अपने भाई और बहन के साथ महरौनी जा रही थी। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमे बाइक सवार दीपिका गंभीर घायल हो गई और उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई विष्णु का प्राथमिक इलाज किया। दीपिका कॉमर्स से स्नातक कर रही थी और प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जवाहर नवोदय विद्यालय से इसी वर्ष उसने प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।