{"_id":"6a057737394447471304d0b4","slug":"lalitpur-leopard-attacks-villager-drags-him-for-a-kilometer-resulting-in-painful-death-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: तेंदुए ने ग्रामीण पर बोला हमला, एक किमी तक ले गया घसीटते हुए, दर्दनाक मौत; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: तेंदुए ने ग्रामीण पर बोला हमला, एक किमी तक ले गया घसीटते हुए, दर्दनाक मौत; इलाके में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 14 May 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना जाखलौन इलाके में तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला बोलते हुए उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना जाखलौन इलाके में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos
परिजनों को शांत करातीं महिला पुलिस।
- फोटो : संवाद
ग्राम सैपुरा में शौच के लिए गए ग्रामीण श्रीपाल सहारिया पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया और खींचते हुए करीब 1 किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। तेंदुआ के हमले से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है शव का कुछ हिस्सा भी तेंदुए ने खा लिया है। जानकारी मिलते ही गांव के लोग व पुलिस के साथ वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।