पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Nephew riding a bike dies in road accident, uncle in critical condition

Lalitpur: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, हाईवे पर ग्राम बंगरिया के पास हुई घटना

Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

दोनों बाइक से बिरधा बीज लेने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Lalitpur: Nephew riding a bike dies in road accident, uncle in critical condition
हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंगरिया के पास हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बिरधा बीज लेने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन


थाना पाली के ग्राम ठगारी निवासी 40 वर्षीय नियामत अली शनिवार की सुबह अपने भतीजे 35 वर्षीय राशिद के साथ बाइक से बिरधा बीज खरीदने आ रहा था। ग्राम बंगरिया के पास हाइवे-44 पर तेज रफ्तार बजाज रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को हाईवे एम्बुलेंस की मदद से बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने नियामत अली को मृत घोषित कर दिया। जबकि राशिद को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी से नीचे उतर गया और सड़क किनारे बंधी भैंसें बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed