सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Three youths riding a bike died after being hit by a sleeper bus going to Indore

Lalitpur: इंदौर जा रही स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, मड़ावरा के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक आलोक अपने दोनों रिश्तेदारों के साथ नई बाइक पर सवार होकर घर से मड़ावरा आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Lalitpur: Three youths riding a bike died after being hit by a sleeper bus going to Indore
बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत।
विज्ञापन

विस्तार

मड़ावरा के पास स्थित एक पेट्रोप पंप के समीप इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की।
Trending Videos


सोमवार की रात करीब 9.30 बजे मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से सवारियों को लेकर एक स्लीपर बस मड़ावरा के रास्ते इंदौर जा रही थी। अभी बस कस्बा मड़ावरा के पास स्थित एक पेट्रोप पंप के पास पहुंची थी। तभी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को लेकर मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीनों के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मड़ावरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों की पहचान जयदेव (30) पुत्र रमेश निवासी हिलगन बम्होरी थाना गिरार, आलोक (18) पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बम्हौरीकलां थाना मड़ावरा, राजकुमार (19) पुत्र अशोक निवासी पिपरिया जागीर थाना पाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया गया कि मृतक आलोक अपने दोनों रिश्तेदारों के साथ नई बाइक पर सवार होकर घर से मड़ावरा आ रहे थे। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed