सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways: 'Super 34' will prevent incidents happening in moving trains, sharp RPF employees have been included

Railways: चलती ट्रेन में हो रही घटनाओं को रोकेगा ‘सुपर 34’, झांसी से मथुरा के बीच रखेगा निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

चलती ट्रेनों में अपराध की वारदात रोकने के लिए आरपीएफ के विशेष 34 तेज तर्रार कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। इसमें झांसी, ग्वालियर, आगरा के क्राइम ब्रांच के निरीक्षक शामिल किए गए हैं।

Railways: 'Super 34' will prevent incidents happening in moving trains, sharp RPF employees have been included
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ट्रेनों में बढ़ रही घटनाओं को रोकथाम के लिए विशेष टीम बनाई गई है। इसमें आरपीएफ के विशेष 34 तेज तर्रार कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह टीम झांसी से मथुरा के बीच रेल ट्रैक की निगरानी रखेगी। इसमें पांच निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, तीन एएसआई, 5 हेड कांस्टेबिल समेत 17 कांस्टेबिल शामिल किए गए हैं। वारदात होने पर इनको तत्काल से कार्रवाई शुरू करना होगा। इसमें एनसीआर जोन के तीनों रेल मंडल शामिल हैं।
Trending Videos


सीनियर डीएससी विवेकानंद नारायण ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर चोरी एवं उनके मामले दर्ज होने से कई व्यवहारिक दिक्कतें आती हैं। अधिक समय लगने पर अपराधी पकड़ में नहीं आए। इसको देखते हुए एनसीआर के तीनों रेल मंडल में कुल 34 आरपीएफ कर्मियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। इसमें झांसी, ग्वालियर, आगरा के क्राइम ब्रांच के निरीक्षक शामिल किए गए हैं। वारदात होने पर इनको समन्वय बनाकर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed