सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Municipal Corporation sold pond land through will, case registered

Jhansi: नगर निगम तालाब की जमीन को वसीयत के सहारे बेचा, केस दर्ज, अब तक 17 के खिलाफ दर्ज हो चुकी प्राथमिकी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
सार

आंतिया तालाब के पीछे नगर निगम की करीब दो हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि इन भूखंडों को निजी संपत्ति दर्शाकर अलग-अलग लोगों को बैनामा कर दिया गया।

Jhansi: Municipal Corporation sold pond land through will, case registered
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फर्जीवाड़ा करके आंतिया तालाब के पास की करोड़ों रुपये कीमत की सरकारी जमीन का बैनामा करने के आरोप में नगर निगम ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि तालाब के नाम पर दर्ज नगर निगम की जमीन को भी फर्जीवाड़ा करके पहले वसीयत की गई। इसके बाद करोड़ों रुपये की इस जमीन का बैनामा कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos


नगर निगम के लेखपाल राजीव राजपूत ने पुलिस को बताया कि आंतिया तालाब के पीछे नगर निगम के गाठा संख्या 88/1, 90/2, 92/1, 95, 96, 97, 98, 99, 101/1, 102/1, 124 व 141 समेत करीब दो हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि इन भूखंडों को निजी संपत्ति दर्शाकर अलग-अलग लोगों को बैनामा कर दिया गया। तहरीर के मुताबिक, पूर्व में उक्त भूमि गोपीचंद्र नामक व्यक्ति के नाम दर्ज थी, जिसे वर्ष 1999 में नगर पालिका परिषद के नाम दर्ज कर दिया गया था। वर्ष 2013 में गोपीचंद की मृत्यु के बाद वसीयत के आधार पर उनके पुत्र नीरज, धीरज और अरविंद सिंह ने भूमि पर दावा किया। वर्ष 2018 से 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों में बैनामे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पंचकुइया निवासी पंकज गुप्ता, ग्वालियर रोड निवासी आशीष अग्रवाल, डामर गोदाम निवासी अमित अग्रवाल, सीपी मिशन निवासी अब्दुल जहूर समेत अन्य के नाम पर प्लॉटों की बिक्री दिखाई गई जबकि यह सारे गाटे राजस्व रिकॉर्ड में तालाब की भूमि के रूप में दर्ज है। लेखपाल का कहना है कि इस जमीन को लेकर हाईकोर्ट से स्टे है। इसके बावजूद जमीन के बैनामे कराए गए। पुलिस ने खरीदार समेत बाबूलाल कारखाना निवासी नीरज, धीरज एवं राम सिंह के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले की छानबीन कराई जा रही है। इस मामले में अब तक कुल 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed