सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 3791 applications for becoming new voters and 64 for de-registration received.

Jhansi: नए मतदाता बनने के लिए 3791 और नाम कटवाने के लिए 64 आवेदन, संशोधन के लिए 447 ने भरा फॉर्म

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन ईसीआईनेट मोबाइल एप और voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

Jhansi: 3791 applications for becoming new voters and 64 for de-registration received.
वोटर आईडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एसआईआर के तहत रविवार को 1762 मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस हुआ। 3791 ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा। दो जगह मतदाता सूची में नाम होने, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने या स्थानांतरित हो जाने पर सूची से नाम कटवाने के लिए 64 फॉर्म-7 भरे गए। जबकि सूची में संशोधन करने के लिए 447 ने फॉर्म-7 भरा है।
Trending Videos



डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि इस विशेष अभियान दिवस का उद्देश्य दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करना रहा। इससे पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को भी तीन अभियान दिवसों का सफल आयोजन किया जा चुका है। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित समय अवधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने आमजन से अपील की कि दावा और आपत्ति अवधि की अंतिम तिथि छह मार्च तक सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन ईसीआईनेट मोबाइल एप और voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। जनपद में लगभग सात हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की 80000 हजार से अधिक महिलाओं को भी ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए लगाया गया है। इस दौरान एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मऊरानीपुर श्वेता साहू, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरौठा सुनील कुमार, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बबीना गौरव आर्या ने भी बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed