{"_id":"696d3e3e7f15f091250b4198","slug":"mahendra-also-reached-jairwara-after-his-girlfriend-came-to-his-sisters-place-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150071-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बहन के यहां प्रेमिका के आने के बाद महेंद्र भी पहुंचा था जैरवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बहन के यहां प्रेमिका के आने के बाद महेंद्र भी पहुंचा था जैरवारा
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस, गांव के लोगों से जुटा रही जानकारी, 17 जनवरी को आम के पेड़ पर लटका मिला था शव
बटाई पर कर रहा था खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लाल स्याही से हाथ पर सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटका मिला युवक महेंद्र दो माह से ग्राम जैरवारा में रह रहा था। यहां वह बंटाई पर खेती करता था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजनों ने ग्राम डंगरिया में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए गांव के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
शनिवार को थाना जखौरा के ग्राम जैरवारा में आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से 37 वर्षीय महेंद्र राजपूत का शव लटका मिला था। उसके बाएं हाथ पर लाल स्याही से सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा था कि आलोक और रतिराम ने मारा, रज्जो की कोई गलती नहीं है। महेंद्र राजपूत जैरवारा गांव में करीब दो-तीन माह पूर्व आया था।
मृतक के भाई ने बताया था कि उसके भाई का प्रेम प्रसंग गांव की एक विवाहित महिला से चल रहा था। वह दो महीने से अपनी बहन के गांव जैरवारा में रह रही थी। इस पर उसका भाई महेंद्र भी उसी के साथ रहने चला गया था। महेंद्र जैरवारा में बंटाई पर खेती करने लगा था।
ग्रामीणों के मुताबिक, महेंद्र किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। घटना के दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos