{"_id":"6a04edd105cdec5e340a2cc2","slug":"main-gate-of-mandi-locked-sdm-uncovers-irregularities-at-procurement-center-during-night-inspection-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156307-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंडी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला, रात्रिकालीन निरीक्षण में एसडीएम को क्रय केंद्र पर मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंडी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला, रात्रिकालीन निरीक्षण में एसडीएम को क्रय केंद्र पर मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। बिरधा स्थित मंडी में विपणन शाखा के क्रय केंद्रों का सदर मनीष कुमार ने बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे औचक निरीक्षण किया। इस पर यहां भारी अनियमितताएं पाई गईं।
निरीक्षण में मंडी परिसर में करीब बीस ट्रैक्टर खड़े हुए हैं। एसडीएम ने किसानों को बुलाया, जिस पर कुछ लोग टैक्टरों को छोड़कर चले गए, जबकि अन्य कोई भी अपने जमीन संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा पाया। जब एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से स्टॉक रजिस्टर और किसानों से खरीदी जा रही गेहूं के कागज मांगे तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। वहां न तो कोई किसान पाया गया और न ही किसानों के लिए पानी की कोई व्यवस्था पाई गई। कई ट्रैक्टरों में 61 किलो भर्ती की गेहूं की व्यापारियों की बोरी से भरे ट्रैक्टर खड़े हुए हैं। जिन ट्रैक्टरों का कोई मालिक नहीं आया। यह सब संदिग्ध देखकर सदर एसडीएम ने संबंधित चौकी बिरधा की पुलिस बुलाकर मंडी के मेन गेट पर ताला लगवा दिया है और गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि मंडी में अंदर से कोई भी ट्रैक्टर और ट्रक बाहर नहीं जाएगा। जब तक सुबह सभी खड़े हुए ट्रैक्टर और स्टॉक रजिस्टर जो खरीद की गई हैं, उन सभी किसानों के प्रपत्रों की जांच नहीं हो जाती। तब तक कोई भी वाहन और केंद्र प्रभारी बाहर नहीं जाएगा। जांच करने आई टीम में उपजिलाधिकारी के साथ लेखपाल अंकित रावत मौके पर मौजूद रहे।
Trending Videos