सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Out-of-control car runs over motorcyclists and pedestrians; grandfather and granddaughter killed.

Lalitpur News: अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों और पैदल जा रहे लोगों को कुचला, दादा-पोती की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car runs over motorcyclists and pedestrians; grandfather and granddaughter killed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


तालबेहट। पूराकलां बस स्टैंड के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के चालक ने बाइक सवारों और पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में तालबेहट के ग्राम खांदी के मजरा दरदरी निवासी देव सिंह यादव (45) और उनकी छह माह की पोती की मौत गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार रात करीब सात बजे पूराकलां की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले बसई निवासी रामू उर्फ भगवान दास की बाइक में टक्कर मार दी। रामू अपने साथी सुरेंद्र और सुरेश के साथ तालबेहट से इंदौर जाने वाली बस पकड़ने आया था। इसके बाद कार ने ग्राम बार में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे करन की बाइक को टक्कर मार दी। करन अपनी पत्नी रेखा और साढ़ू की पुत्री महक को लेकर घर लौट रहा था। टक्कर में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अनियंत्रित कार ने देव सिंह यादव की बाइक को भी चपेट में ले लिया। वह अपनी छह माह की पोती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। हादसे में देव सिंह यादव बाइक पर सवार उनकी बहू सोनम और उसकी छह माह की पुत्री नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे विकास निवासी चौबयाना तालबेहट को भी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सभी घायलों को तत्काल सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह माह की बच्ची नैंसी और देव सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कई बाइकों के साथ कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

-----------------

घायलों की हालत गंभीर, रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल मध्य प्रदेश के बसई निवासी रामू, मध्य प्रदेश के बागपुरा बसई निवासी सुरेंद्र, तालबेहट के चौबयाना निवासी विकास, जमालपुर निवासी मुस्कान, दरदरी खांदी तालबेहट निवासी सोनम और दरदरी खांदी निवासी करन को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

--------------------

दादा -पोती की मौत से पसरा मातम

इस हादसे में देवसिंह यादव और उनकी छह माह की पोती नैंसी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देवसिंह अपनी पोती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। वहीं, घायल सोनम की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed