फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   People like Vishnu Tiwari are suffering due to fake cases in every district: Upadhyay

हर जिले में फर्जी केस से परेशान हैं विष्णु तिवारी जैसे लोग : उपाध्याय

Mon, 17 Aug 2026 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
People like Vishnu Tiwari are suffering due to fake cases in every district: Upadhyay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन की ओर से विजन विकसित भारत-2047 के तहत पंच परिवर्तन-समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका विषय पर विचार प्रवाह व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कल्याण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे।
अश्विनी उपाध्याय ने जनपद के विष्णु तिवारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि विष्णु तिवारी 20 साल जेल में रहने के बाद बाहर आए तो उनके माता-पिता जीवित नहीं थे। उनकी शादी नहीं हो सकी और मकान भी गिर गया, लेकिन इस पर कहीं चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विष्णु तिवारी अकेले नहीं हैं। हर जिले में ऐसे विष्णु तिवारी हैं, जो फर्जी मामलों, फर्जी गवाही और तारीख पर तारीख से परेशान हैं। इस पर चर्चा की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में यह उनका 75वां जिला है। देश के करीब तीन-चौथाई जिलों का दौरा करने के बाद उन्हें यह समझ आया कि कोई भी समस्या लाइलाज नहीं है। कई देशों ने गंभीर समस्याओं का समाधान किया है। जरूरत समस्या के मूल कारण को समझने और स्थायी समाधान तलाशने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में समस्या बताने वाले बहुत हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने वाले कम हैं। जिस दिन समस्या बताने वाले उसके मूल कारण पर चर्चा करना शुरू कर देंगे, उस दिन भारत को विकसित और विश्वगुरु बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
उन्होंने भ्रष्टाचार को देश के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इस पर गंभीरता से चर्चा की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और उनके कारणों पर भी विचार करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, मुन्नालाल जैन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलिया, महामंत्री लखनलाल यादव, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, प्रदीप चौबे, डॉ. राजकुमार जैन, प्रदीप त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed