{"_id":"6a04ecfe23101cb47a042426","slug":"police-engaged-in-investigating-the-cause-of-a-newlywed-womans-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156275-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नवविवाहिता की मौत के कारण तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नवविवाहिता की मौत के कारण तलाशने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाली थाना क्षेत्र में शादी के 11वें दिन नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस अब मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। मंगलवार को चिकित्सकीय पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निवाई निवासी 19 वर्षीय रानी की शादी एक मई को ग्राम दूधई निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के करीब एक सप्ताह बाद सात मई को परिजन उसे ससुराल से मायके ले आए थे। इसके बाद 11 मई की रात रानी ने घर के पीछे बगीचे में बेल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मां ऊषा और पिता वृंदावन का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बेटी की मौत की वजह न समझ पाने की बात कहते हुए बिलखते रहे। गांव की महिलाएं और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देते रहे। बाद में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया है। वहीं पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। पाली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos